ताज़ा खबर
लोकसभा डिप्टी स्पीकर: संविधान क्या कहता है, कैसे होता है चुनाव और पद खाली रहने पर क्यों उठते हैं सवाल BREAKING: यूपी रेरा ने आठ जिलों में 4,844 करोड़ की सत्रह रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी Gold Hallmark and HUID: How to Check Real Gold Jewellery on the BIS Care App Before You Buy छप्पन भोग क्या है: गोवर्धन पूजा पर 56 व्यंजनों की परंपरा, कथा, किन चीजों का भोग लगता है और घर पर कैसे करें BREAKING: इंडियाएआई मिशन ने स्वदेशी फाउंडेशन मॉडल एका 1 और धीर का अनावरण किया Mother India (1957): India’s First Oscar Nominated Film and Why It Still Matters सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड: 5 साल बाद समय से पहले कैसे भुनाएं, 2.5% ब्याज, टैक्स नियम और नई सीरीज क्यों नहीं आ रही BREAKING: भारतीय महिला टीम के लिए नए फील्डिंग कोच की तलाश, बीसीसीआई ने मांगे आवेदन
ट्रेंडिंग
धर्म

Shri Hanuman Chalisa – सम्पूर्ण श्री हनुमान चालीसा

हनुमान चालीसा हिंदी में शुद्ध पाठ, अर्थ सहित। जानें हनुमान चालीसा पाठ विधि, महत्व और लाभ।

Shri Hanuman Chalisa – सम्पूर्ण श्री हनुमान चालीसा
Shri Hanuman Chalisa

सारांश

  • श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि। बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥ बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
  • लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥ रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई।
  • सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥ और मनोरथ जो कोई लावै।
  • पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप। राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा दोहा एवं चौपाई

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुरु सुधारि।
बरनऊं रघुबर बिमल जसु, जो दायकु फल चारि॥
बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन-कुमार।
बल बुधि विद्या देहु मोहिं, हरहु कलेश विकार॥

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुं लोक उजागर॥
राम दूत अतुलित बल धामा। अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥
महाबीर बिक्रम बजरंगी। कुमति निवार सुमति के संगी॥
कंचन बरन बिराज सुबेसा। कानन कुंडल कुंचित केसा॥
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजे। कांधे मूंज जनेऊ साजे॥

संकर सुवन केसरीनंदन। तेज प्रताप महा जग वंदन॥
विद्यावान गुनी अति चातुर। राम काज करिबे को आतुर॥
प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया। राम लखन सीता मन बसिया॥
सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा। बिकट रूप धरि लंक जरावा॥
भीम रूप धरि असुर सँहारे। रामचंद्र के काज संवारे॥

लाय सजीवन लखन जियाये। श्रीरघुबीर हरषि उर लाये॥
रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई। तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई॥
सहस बदन तुम्हरो जस गावैं। अस कहि श्रीपति कंठ लगावैं॥
सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा। नारद सारद सहित अहीसा॥

जम कुबेर दिगपाल जहां ते। कबि कोबिद कहि सके कहां ते॥
तुम उपकार सुग्रीवहिं कीन्हा। राम मिलाय राजपद दीन्हा॥
तुम्हरो मंत्र बिभीषन माना। लंकेश्वर भए सब जग जाना॥
जुग सहस्र जोजन पर भानू। लील्यो ताहि मधुर फल जानू॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं। जलधि लांघि गये अचरज नाहीं॥
दुर्गम काज जगत के जेते। सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥
राम दुआरे तुम रखवारे। होत न आज्ञा बिनु पैसारे॥
सब सुख लहै तुम्हारी सरना। तुम रच्छक काहू को डरना॥

आपन तेज सम्हारो आपै। तीनों लोक हांक तें कांपै॥
भूत पिसाच निकट नहिं आवै। महाबीर जब नाम सुनावै॥
नासै रोग हरै सब पीरा। जपत निरंतर हनुमत बीरा॥
संकट तें हनुमान छुड़ावै। मन क्रम बचन ध्यान जो लावै॥

सब पर राम तपस्वी राजा। तिन के काज सकल तुम साजा॥
और मनोरथ जो कोई लावै। सोइ अमित जीवन फल पावै॥
चारों जुग परताप तुम्हारा। है परसिद्ध जगत उजियारा॥
साधु संत के तुम रखवारे। असुर निकंदन राम दुलारे॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता। अस बर दीन जानकी माता॥
राम रसायन तुम्हरे पासा। सदा रहो रघुपति के दासा॥
तुम्हरे भजन राम को पावै। जनम जनम के दुख बिसरावै॥
अंतकाल रघुबर पुर जाई। जहां जन्म हरिभक्त कहाई॥

और देवता चित्त न धरई। हनुमत सेइ सर्व सुख करई॥
संकट कटै मिटै सब पीरा। जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥
जय जय जय हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाईं॥
जो सत बार पाठ कर कोई। छूटहि बंदि महा सुख होई॥

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा। होय सिद्धि साखी गौरीसा॥
तुलसीदास सदा हरि चेरा। कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥

दोहा 

पवनतनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

हनुमान चालीसा पाठ का महत्व (Shri Hanuman Chalisa Importance)

गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा रचित हनुमान चालीसा भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी की स्तुति में रचा गया एक अत्यंत लोकप्रिय स्तोत्र है। मान्यता है कि नियमित हनुमान चालीसा पाठ करने से भय, संकट, रोग और नकारात्मक शक्तियों से रक्षा होती है तथा साधक को बल, बुद्धि और आत्मविश्वास की प्राप्ति होती है।

हनुमान चालीसा पाठ की विधि (Shri Hanuman Chalisa Vidhi)

प्रातःकाल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। हनुमान जी की प्रतिमा या चित्र के सामने दीपक एवं धूप जलाएं। सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करें। हाथ जोड़कर पहले श्रीराम का स्मरण करें, फिर श्रद्धापूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार और शनिवार के दिन इसका पाठ विशेष फलदायी माना जाता है।

हनुमान चालीसा पाठ के लाभ

  • मानसिक भय एवं तनाव में कमी आती है।
  • शत्रु बाधा तथा नकारात्मक ऊर्जा से रक्षा होती है।
  • बल, साहस और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।
  • कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होकर सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें: Shri Ganesh Chalisa – सम्पूर्ण श्री गणेश चालीसा, Shiv Chalisa – शिव चालीसा, Shri Durga Chalisa – सम्पूर्ण श्री दुर्गा चालीसा

लेखक

Sudhanshu Tiwari

सुधांशु तिवारी डेमोक्रेटिक भारत लाइव के संस्थापक, मालिक और संपादक हैं। डिजिटल मीडिया में 6 साल से अधिक के अनुभव के साथ वे मुख्य रूप से राजनीति और चुनाव की खबरें कवर करते हैं, साथ ही देश, कारोबार और खेल से जुड़ी अहम खबरों का संपादन करते हैं। वेबसाइट की संपादकीय नीति, तथ्य-जांच और प्रकाशित सामग्री की अंतिम जिम्मेदारी उन्हीं की है।

अपनी राय लिखें

WhatsApp Facebook X