Best Electric Scooters in India: पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब आम आदमी का रुझान इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। खासकर रोजाना ऑफिस, कॉलेज या रोजमर्रा के कामों से बाहर आने-जाने वाले लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बेहद किफायती और शानदार विकल्प बनकर उभरे हैं। आज के समय में भारतीय बाजार में ऐसे कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं जिनकी कीमत 1 लाख रुपये से कम है और वे सिंगल चार्ज में लंबी दूरी तय करने का दम रखते हैं। ओला से लेकर बजाज तक के इन मॉडल्स में बेहतरीन फीचर्स और दमदार बैटरी पैक दिया गया है। आइए जानते हैं इन तीन शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की कीमत, रेंज और उनकी खासियतों के बारे में विस्तार से।
Ola S1 Z 5.1 kWh- 301 KM तक की शानदार रेंज
डेली कम्यूट के लिए इस समय सबसे ज्यादा चर्चा ओला के लेटेस्ट मॉडल यानी Ola S1 Z के 5.1 kWh वेरिएंट की हो रही है। कंपनी के दावों के मुताबिक यह वेरिएंट आईडीसी टेस्टिंग में एक बार फुल चार्ज होने पर 301 किलोमीटर तक की जबरदस्त रेंज देने में सक्षम है। इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपये रखी गई है। इसमें 4 kW पीक पावर वाली दमदार मोटर दी गई है, जिससे इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाती है। इस स्कूटर में एडवांस्ड एलएफपी सेल और मूवओएस 5 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, इसके छोटे 3.1 kWh वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये है, जो सिंगल चार्ज पर 179 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज प्रदान करता है।
Best Electric Scooters: ओला के इस स्कूटर में मिलते हैं कई आधुनिक फीचर्स
Ola S1 Z को केवल इसकी लंबी रेंज के लिए ही नहीं बल्कि दैनिक उपयोग की जरूरतों को ध्यान में रखकर भी डिजाइन किया गया है। कंपनी के अनुसार इस स्कूटर में जीपीएस ट्रैकिंग, ओवर-द-एअर यानी ओटा अपडेट, जियोफेंसिंग, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और रिवर्स मोड जैसे कई स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इसके 3.1 kWh मॉडल में 34 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है, जिसमें आप आसानी से अपना जरूरी सामान या हेलमेट रख सकते हैं। चार्जिंग के लिहाज से इस मॉडल को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में लगभग 5 घंटे और 42 मिनट का समय लगता है। हालांकि, वास्तविक ड्राइविंग कंडीशंस में मिलने वाली रेंज ट्रैफिक, लोड और मौसम के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।
Bajaj Chetak C 25: शहर के सफर के लिए बेहतरीन विकल्प
अगर आपकी प्राथमिकता बहुत लंबी रेंज के बजाय शहर के भीतर रोजाना ऑफिस या कॉलेज आना-जाना है, तो बजाज चेतक C 25 सीरीज आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। बजाज के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इसके C 2501 मॉडल में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 113 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज देती है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे की है, जो सिटी ट्रैफिक के लिहाज से पर्याप्त है। कंपनी ने इस सीरीज में राइड मोड्स और हिल-होल्ड जैसे उपयोगी फीचर्स भी शामिल किए हैं, हालांकि कुछ सुविधाएं इसके वेरिएंट या टेकपैक पर निर्भर करती हैं।
Best Electric Scooter Bajaj Chetak C 30: 127 KM तक की रेंज और खास खूबियां
बजाल चेतक की C 30 सीरीज भी डेली कम्यूटर्स के बीच काफी पसंद की जा रही है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसके C 3001 मॉडल में 3.0 kWh की बैटरी दी गई है, जो 127 किलोमीटर तक की प्रमाणित रेंज प्रदान करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक है और इसमें भी 35 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। इस स्कूटर को बाजार में 99,990 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर उतारा गया था। कंपनी ने इसमें फ्लोरबोर्ड-माउंटेड बैटरी आर्किटेक्चर, 750W का फास्ट चार्जर और पानी-धूल से सुरक्षा के लिए आईपी67 रेटिंग जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए हैं।
Best Electric Scooters: इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले किन बातों का रखें ध्यान?
इन सभी विकल्पों को देखने के बाद यह स्पष्ट है कि ओला और बजाज दोनों के पास अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन स्कूटर्स मौजूद हैं। जहां ओला एस1 जेड का बड़ा वेरिएंट लंबी दूरी तय करने वालों के लिए मुफीद है, वहीं बजाज चेतक के मॉडल शहरी सफर के लिए बेहद सुविधाजनक हैं। स्कूटर खरीदने से पहले केवल कागजी रेंज देखने के बजाय अपने घर या पार्किंग में चार्जिंग की सुविधा, नजदीकी सर्विस नेटवर्क, बैटरी वारंटी और अपने रोजाना के सफर की कुल दूरी का आकलन जरूर कर लें। अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सही चुनाव करना ही आपके लिए सबसे समझदारी भरा कदम होगा।
यह भी पढ़ें
- Jharkhand News: झारखंड की यूरेनियम खदानों से कैंसर और जन्मजात बीमारी नहीं, UCIL अध्यक्ष ने आरोपों को खारिज किया
- Bigg Boss 20: लव गिल को ‘बहन’ कह चुके ScoutOP की बदलती फीलिंग्स पर भड़के दर्शक
- Tamil Nadu News: तमिलनाडु में गोल्ड लोन की सीमा बढ़ाई, सहकारी बैंक अब 10 हजार रुपये प्रति ग्राम तक देंगे कर्ज
- Vastu Tips: घर की खिड़कियां दिन भर बंद रहती हैं? वास्तु में इसे ठीक नहीं माना जाता, ये आदतें बदलने की सलाह





