पिथौरागढ़, 17 नवंबर (डेमोक्रेटिक भारत लाइव संवाददाता)। पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय जौलजीबी मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधिवत शुभारंभ किया। काली और गोरी नदी के संगम पर स्थित इस मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने एक नन्हीं बच्ची को दुलार भी किया। इस अवसर पर उन्होंने सीमांत क्षेत्रों के विकास और भारत-नेपाल के बीच व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर दिया।
विकास योजनाओं की सौगात और घोषणाएं
यह भी पढ़ें: BREAKING: सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क बढ़ाकर 14 रुपये और विमान ईंधन पर 12.5 रुपये किया
मुख्यमंत्री ने जनपद में कुल 102.72 करोड़ रुपये की 25 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 102.48 करोड़ रुपये की 25 योजनाओं का शिलान्यास और 24 लाख रुपये की एक योजना का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने जौलजीबी मेले के बेहतर आयोजन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इसके अलावा मल्लिकार्जुन मंदिर सौंदरिक मानस योजना के तहत जीआईटी तक सड़क और शहीद महिम सिंह के गांव गदा मोचरा तक मोटर मार्ग बनाने का ऐलान किया गया।
सीमांत गांवों का विकास और व्यापार
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: मुनस्यारी में पर्यटन को व्यवस्थित करने और नए स्थलों के विकास की तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री की नई सोच के तहत अब सीमांत गांवों को भारत का पहला गांव माना जाता है। वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के माध्यम से इन क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क और संचार जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ की ट्राउट मछली की मांग अब नेपाल तक पहुंच गई है, जिसकी पहली खेप 5 मीट्रिक टन रही। साथ ही 23 नवंबर को छारछुम पुल और बनबसा में ड्राई पोर्ट के लोकार्पण से व्यापारिक गतिविधियां और आसान हो जाएंगी।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: जौलजीबी मेले में मुख्यमंत्री ने की 25 विकास योजनाओं की घोषणा
महिला सशक्तिकरण और अन्य महत्वपूर्ण कदम
प्रदेश में महिला स्वरोजगार पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 3 लाख महिलाएं अब लखपति दीदी बन चुकी हैं। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के जरिए स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार और उचित मूल्य दिलाने का प्रयास जारी है। उन्होंने राज्य में 13 हजार एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने और अवैध रूप से संचालित 250 से अधिक मदरसों को सील करने की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि जौलजीबी मेला भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने का एक अनूठा माध्यम है।
पिथौरागढ़ की सभी ताज़ा खबरें: पिथौरागढ़ न्यूज़
स्रोत: Dainik Bhaskar



















