Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री में कलाकारों की दोस्ती और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हमेशा से दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रही है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। भोजपुरी बवाल शो में नजर आ रही लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। इस शो में उनके साथ दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ, पावर स्टार पवन सिंह, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव जैसे जाने-माने चेहरे भी शामिल हैं। क्या वाकई आम्रपाली ने निरहुआ का साथ छोड़कर पवन सिंह को अपना हमसफर बनाने की इच्छा जताई है या फिर इसके पीछे कोई और ही कहानी है? यह सवाल इस समय हर किसी के जुबान पर है।
Bhojpuri Bawaal: जब पवन सिंह के सामने रख दिया शादी का प्रस्ताव
वायरल हो रहे इस वीडियो के मुताबिक, शो के दौरान बातचीत का सिलसिला चल रहा था और तभी माहौल थोड़ा गंभीर हो गया। आम्रपाली दुबे ने बेहद संजीदगी के साथ पवन सिंह से कहा कि अकेले किसी बच्चे की परवरिश करना काफी मुश्किल होता है, इसलिए हम और आप शादी कर लेते हैं और मिलकर बच्चे की देखभाल करेंगे। आम्रपाली की इस बात को सुनकर वहां मौजूद हर शख्स हैरान रह गया। खुद पवन सिंह भी एक पल के लिए पूरी तरह चौंक गए और उन्होंने समझ नहीं पाया कि वह इस पर क्या प्रतिक्रिया दें। हालांकि, कुछ ही सेकंड बाद आम्रपाली हंस पड़ीं, जिसके बाद पवन सिंह ने भी राहत की सांस ली और दोनों ठहाका लगाकर हंसने लगे। यह पूरा वाकया सिर्फ एक दोस्ताना मस्ती-मजाक का हिस्सा था क्योंकि दोनों कलाकार एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं।
अकेलेपन और जीवन के खालीपन पर खुलकर हुई बात
मजाक का यह दौर थमने के बाद बातचीत का सिलसिला थोड़ा गंभीर और भावनात्मक हो गया। आम्रपाली ने पवन सिंह से सीधा सवाल किया कि क्या उन्हें कभी अपनी जिंदगी में अकेलापन महसूस नहीं होता है। उन्होंने कहा कि आप इतने अच्छे इंसान हैं और हमेशा दूसरों के लिए इतना कुछ करते हैं, तो फिर अपने बारे में क्यों नहीं सोचते? आप अकेले रहते हैं और अक्सर किसी भी बच्चे को अपनी गोद में उठा लेते हैं, क्या तब आपको तन्हाई महसूस नहीं होती? इस पर पवन सिंह ने खुलकर अपने दिल की बात रखी और माना कि उन्हें भी कई बार ऐसा लगता है कि वह अपनी जिंदगी में कुछ बहुत अहम चीज मिस कर रहे हैं।
Bhojpuri Bawaal: मां का साया और जीवन का असली सच
पवन सिंह ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भले ही उन्हें कभी-कभी खालीपन महसूस होता है, लेकिन उनके पास दुनिया की सबसे कीमती ताकत मौजूद है और वह उनकी मां हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां चाहती हैं कि उनके सभी बच्चे एक परिवार की तरह हंसी-खुशी रहें और जिंदगी में पूरी तरह सेटल हो जाएं। पवन ने यह भी जोड़ा कि इंसान की जिंदगी और उसका भविष्य केवल इंसानों के चाहने से नहीं चलता, बल्कि बाकी सब कुछ ऊपर वाले यानी महादेव के हाथों में ही तय होता है।
दूसरी तरफ, शो के भीतर चल रहे ड्रामे की बात करें तो आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के बीच तनातनी भी कम सुर्खियों में नहीं है। काजल राघवानी का आरोप रहा है कि उन्हें कई फिल्मों और गानों से इसलिए बाहर कर दिया गया क्योंकि उनकी जगह आम्रपाली को प्राथमिकता दी गई, और इन सब के पीछे दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ की भूमिका रही है। हालांकि, इन तमाम विवादों के बीच पवन सिंह ने हमेशा अपनी दोस्ती निभाते हुए आम्रपाली और निरहुआ का समर्थन किया है। मनोरंजन जगत के इन दिलचस्प उतार-चढ़ाव के बीच अब देखना यह है कि यह शो आने वाले दिनों में और कौन-कौन से नए और चौंकाने वाले रंग दिखाता है।
Read More Here:-

[…] […]