Democratic Bharat Liveमंगलवार, 17 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
8वें वेतन आयोग: कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन ₹69,000 करने का प्रस्तावअल्मोड़ा: धारानौला में नशे में धुत चालक पकड़ा, कार सीजब्रेकिंग: दिल्ली के शाहदरा में मकान की छत गिरी, 6 लोग मलबे में दबेBREAKING: यूपी एग्रीस योजना: गोरखपुर मंडल के 72778 किसानों को मिलेगा निशुल्क गेहूं बीजप्रतापगढ़: कुंडा में आज से शुरू होगी श्रीराम कथामेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव सिस्टम में किया बदलाव: भारत में सख्तीSultanpur News: बलिदानी आशीष सिंह को किया नमनयूपी चुनाव 2027: संवेदनशील बूथों की पहचान और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्रतापगढ़

प्रतापगढ़: कुंडा में आज से शुरू होगी श्रीराम कथा

प्रकाशित

प्रतापगढ़ के कुंडा में श्रीराम कथा का आयोजन
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: Wikimedia Commons
democraticbharatlive.com/pratapgarh-kunda-mein-shriram-katha/

प्रतापगढ़, 17 नवंबर (डेमोक्रेटिक भारत लाइव संवाददाता)। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में आज यानी 17 नवंबर से चार दिवसीय भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ होने जा रहा है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज दोपहर 2 बजे से अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगे। कथा वाचन के लिए वे अपने 60 सहयोगियों के विशेष दल के साथ कुंडा के बेंती स्थित राजभवन पहुंच चुके हैं।

राजा भैया खुद गाड़ी चलाकर लाए

बागेश्वर धाम सरकार के आगमन पर मुख्य आयोजक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया स्वयं उनकी अगवानी के लिए प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहां स्वागत करने के बाद राजा भैया खुद अपनी गाड़ी ड्राइव करते हुए उन्हें कुंडा के बेंती स्थित अपने निवास लेकर आए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अगले चार दिनों तक राजभवन परिसर में स्थित पंचवटी में प्रवास करेंगे।

कड़ी सुरक्षा और राजनीतिक सरगर्मी

स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं और चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कथा के आयोजन को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज है क्योंकि समाजवादी पार्टी के कुछ नेताओं ने इसका विरोध करने का ऐलान किया है। इस पर राजा भैया ने चुनौती दी कि कथा हर हाल में होकर रहेगी और जिसमें हिम्मत हो वह रोककर दिखाए।

दिव्य दरबार और समय सारणी

कथा का आयोजन कुंडा के राजभवन बेंती स्थित हवाई पट्टी परिसर में बनाए गए भव्य योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में हो रहा है। 17 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रीराम कथा का वाचन होगा और अंतिम दिन 20 नवंबर को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार लगाया जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रतापगढ़: रानीगंज में बिजली कर्मियों पर वसूली और अभद्रता का आरोप, सौंपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ की सभी ताज़ा खबरें: प्रतापगढ़ न्यूज़

स्रोत: bhaskardigital.com

संबंधित विषय

वीडियो

की 5 विधानसभा सीटें: 2022 में किसने जीता, किसका दबदबा? Election 2027

Democratic Bharat Live

WhatsAppFacebookX