CWG 2026 India Medal List: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल (CWG 2026) में भारतीय दल ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदकों पर अपना कब्ज़ा जमाया। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक चले इस खेल महाकुंभ में भारत के 122 खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। भारतीय एथलीटों ने 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर तिरंगा लहराया। बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स और जूडो जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।

CWG 2026 India Medal List: खेल अनुसार भारत की मेडल टैली (Medal Tally)

भारतीय एथलीटों का विभिन्न खेलों में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। बॉक्सिंग में रिकॉर्ड 7 स्वर्ण पदक मिले, वहीं एथलेटिक्स और पैरा खेलों में भी पदकों की बरसात हुई:

खेल (Sport)स्वर्ण (Gold)रजत (Silver)कांस्य (Bronze)कुल (Total)
मुक्केबाजी (Boxing)73010
एथलेटिक्स (Athletics)05510
पैरा एथलेटिक्स (Para Athletics)3216
भारोत्तोलन (Weightlifting)1618
जूडो (Judo)2114
पैरा पावरलिफ्टिंग (Para Powerlifting)0011
कुल (Total)1317939

CWG 2026: भारत के सभी 39 पदक विजेताओं की पूरी सूची

क्र.सं.खिलाड़ी का नामस्पर्धा / भारवर्गखेलपदक
1झंडू कुमारपुरुष हेवीवेटपैरा पावरलिफ्टिंगकांस्य
2ऋषिकांत सिंहपुरुष 60 किग्राभारोत्तोलनरजत
3मीराबाई चानूमहिला 48 किग्राभारोत्तोलनस्वर्ण
4राजा मुथुपांडीपुरुष 65 किग्राभारोत्तोलनरजत
5ज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्राभारोत्तोलनरजत
6बिंदियारानी देवीमहिला 58 किग्राभारोत्तोलनकांस्य
7शर्मिला धांकरमहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
8सर्वेश कुशारेपुरुष हाई जंपएथलेटिक्सरजत
9शिल्पा के. शैलामहिला शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सकांस्य
10वल्लूरी अजय बाबूपुरुष 79 किग्राभारोत्तोलनरजत
11हरजिंदर कौरमहिला 69 किग्राभारोत्तोलनरजत
12गुलवीर सिंहपुरुष 10000 मीटरएथलेटिक्सरजत
13मुरली श्रीशंकरपुरुष लंबी कूदएथलेटिक्सरजत
14दिलीप गावितपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
15मोहम्मद बासिलपुरुष 100 मीटर T47पैरा एथलेटिक्सरजत
16लवप्रीत सिंहपुरुष +110 किग्राभारोत्तोलनरजत
17सीमा कालीरमनामहिला डिस्कस थ्रोएथलेटिक्सकांस्य
18अस्मिता डेमहिला -48 किग्राजूडोस्वर्ण
19हर्ष सिंहपुरुष -60 किग्राजूडोस्वर्ण
20यामिनी मौर्यामहिला -57 किग्राजूडोरजत
21तेजस्विन शंकरपुरुष डेकाथलॉनएथलेटिक्सकांस्य
22यश वीर सिंहपुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सकांस्य
23नीरज चोपड़ापुरुष भाला फेंकएथलेटिक्सरजत
24प्रीति पवारमहिला 54 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
25प्रवीण चित्रवेलपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सरजत
26सेल्वा प्रभुपुरुष ट्रिपल जंपएथलेटिक्सकांस्य
27जैस्मिन लांबोरियामहिला 57 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
28जदुमणि सिंहपुरुष 55 किग्राबॉक्सिंगरजत
29शुभम जुयालपुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सरजत
30सोमन राणापुरुष शॉट पुट F57पैरा एथलेटिक्सस्वर्ण
31उन्नति शर्मामहिला -63 किग्राजूडोकांस्य
32साक्षी चौधरीमहिला 51 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
33प्रिया घंघासमहिला 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
34अरुंधति चौधरीमहिला 70 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
35लवलीना बोरगोहेनमहिला 75 किग्राबॉक्सिंगरजत
36सचिन सिवाचपुरुष 60 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
37अंकुश पंघालपुरुष 80 किग्राबॉक्सिंगस्वर्ण
38नरेंद्र बरवालपुरुष +90 किग्राबॉक्सिंगरजत
39गुलवीर सिंहपुरुष 5000 मीटरएथलेटिक्सकांस्य

ग्लासगो 2026 में भारत के ऐतिहासिक पल

  • बॉक्सिंग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड: मुक्केबाज़ों ने 7 गोल्ड और 3 सिल्वर सहित कुल 10 मेडल जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

  • मीराबाई चानू की हैट्रिक: स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने लगातार तीसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा।

  • जूडो में पहला गोल्ड: अस्मिता डे ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत को जूडो का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके तुरंत बाद हर्ष सिंह ने भी गोल्ड मेडल जीता।

  • एथलेटिक्स में नया रिकॉर्ड: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर में रजत और 5,000 मीटर में कांस्य पदक जीतकर एक ही CWG संस्करण में एथलेटिक्स में दो मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बनने की उपलब्धि हासिल की। वही तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में भारत को पहला पदक दिलाया।

Read More Here

About The Author