सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप पीने का मजा अलग ही होता है। ठंड बढ़ते ही ज्यादातर लोग चाय और कॉफी ज्यादा पीने लगते हैं, लेकिन कुछ हेल्दी और टेस्टी पीना हो तो वेज सूप एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यहां जानिए इस विंटर वेजिटेबल सूप की आसान रेसिपी।
वेज सूप की सामग्री
2 बड़े चम्मच मक्खन, 2 चम्मच तेल, 1 तेज पत्ता, 1 इंच अदरक, 2 बारीक कटे प्याज, 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा धनिया का डंठल, 2 बड़ी गाजर, आधी छोटी फूलगोभी, आधी छोटी पत्तागोभी, 6 से 7 बटन मशरूम, 1 लीटर पानी, आधा कप हरी मटर, ताजे फ्लैट नूडल्स, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, 1 चम्मच काली मिर्च और 3 से 4 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च का घोल।
वेज सूप बनाने की विधि
स्टेप 1: बड़े सॉस पॉट में मक्खन और तेल गर्म करें। इसमें तेज पत्ता, अदरक और बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
स्टेप 2: अब धनिया का डंठल, कटी गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी और मशरूम डालें। थोड़ा मक्खन और डालकर सभी सब्जियों को करीब एक मिनट अच्छी तरह भूनें।
यह भी पढ़ें: छत पर छठ कुंड कैसे बनाएं: शहरों में घर पर अर्घ्य के लिए पानी का कुंड, वजन, वाटरप्रूफिंग और सजावट
स्टेप 3: बर्तन में एक लीटर पानी डालकर ढक दें और मध्यम आंच पर 20 से 30 मिनट पकने दें। सब्जियां पक जाएं तो हरी मटर, फ्लैट नूडल्स, अदरक, हरा धनिया और काली मिर्च डालें।
स्टेप 4: अब कॉर्नस्टार्च का घोल डालकर अच्छी तरह मिलाएं और धीमी आंच पर 5 से 6 मिनट पकाएं, ताकि सूप थोड़ा गाढ़ा हो जाए।
सूप कैसे करें सर्व
सर्विंग बाउल में मोटा कटा ताजा पालक डालें। ऊपर से तैयार गर्मागर्म सूप और नूडल्स डालें। स्वादानुसार चिली ऑयल मिलाएं और ऊपर से हरा धनिया तथा नींबू की फांक से सजाकर गर्मागर्म परोसें। सर्दी की शाम में घर पर बना यह चटपटा सूप भूख मिटाने के साथ स्नैक टाइम को भी खास बना देगा।
सर्दियों की शाम में आप महाराष्ट्र का मशहूर टोमेटो सार भी बना सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
वेज सूप बनाने में कितना समय लगता है?
सब्जियों को मध्यम आंच पर 20 से 30 मिनट पकाना होता है और कॉर्नस्टार्च डालने के बाद 5 से 6 मिनट धीमी आंच पर पकाते हैं।
सूप गाढ़ा करने के लिए क्या डालें?
सूप को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए 3 से 4 बड़े चम्मच कॉर्नस्टार्च का घोल डाला जाता है।
वेज सूप में कौन सी सब्जियां डाली जाती हैं?
इसमें गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी, बटन मशरूम, हरी मटर और प्याज डाले जाते हैं। परोसते समय ताजा पालक भी डाला जाता है।







