पिथौरागढ़, 25 नवंबर (डेमोक्रेटिक भारत लाइव संवाददाता)। पिथौरागढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। पुलिस ने इन अभियानों के दौरान अवैध अंग्रेजी शराब और हेरोइन बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों पर आगे भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: कनार के ग्रामीणों का आमरण अनशन 13वें दिन स्थगित
ऐंचोली चेकपोस्ट पर अवैध शराब बरामद
ऐंचोली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आर्टिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली। कार के अंदर से 30 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने चालक शंकर सिंह निवासी सबोरा, खटीमा को मौके पर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को सीज कर दिया गया है।
कनालीछीना में हेरोइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई कनालीछीना पुलिस द्वारा पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास की गई। यहां एक मारुति कार की तलाशी में 11.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार सवार सूरज सिंह भंडारी निवासी सुसौण, कनालीछीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया जो थाना कनालीछीना का हिस्ट्रीशीटर है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: बेस अस्पताल में विशेषज्ञों की कमी से इलाज के दावे फेल
निराड़ा रोड से छह ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा
एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर निराड़ा रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास दबिश दी। इस कार्रवाई में अजय कुमार उर्फ अज्जू निवासी अस्कोट को छह ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: छारछुम पुल का लोकार्पण, खुला सीधा सड़क संपर्क
पुलिस की आगे की कार्रवाई की चेतावनी
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इन आरोपियों पर लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी इस प्रकार के अभियानों को कड़ाई से जारी रखा जाएगा।
पिथौरागढ़ की सभी ताज़ा खबरें: पिथौरागढ़ न्यूज़
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
पिथौरागढ़: नशे से जुड़ी ताजा खबर क्या है?
पिथौरागढ़, 25 नवंबर (डेमोक्रेटिक भारत लाइव संवाददाता)। पिथौरागढ़ जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है।
ऐंचोली चेकपोस्ट पर अवैध शराब बरामद के बारे में क्या जानकारी है?
ऐंचोली चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक आर्टिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली।
कनालीछीना में हेरोइन के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार के बारे में क्या जानकारी है?
दूसरी कार्रवाई कनालीछीना पुलिस द्वारा पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर सतगढ़ के पास की गई।
निराड़ा रोड से छह ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी पकड़ा के बारे में क्या जानकारी है?
एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर निराड़ा रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पास दबिश दी।
स्रोत: Dainik Bhaskar








प्रातिक्रिया दे