GTA VI: आगामी वीडियो गेम जीटीए 6 खिलाड़ियों के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड में शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टोर क्षेत्र के अनुसार यह गेम 19 नवंबर 2026 को स्थानीय समय की आधी रात को अनलॉक किया जाएगा। इसके चलते न्यूजीलैंड में यह गेम अमेरिकी पश्चिमी तट की तुलना में करीब 18 घंटे पहले खेलने के लिए उपलब्ध हो सकता है।
GTA VI: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में समय
विभिन्न देशों में स्थानीय समयानुसार गेम आधी रात को जारी होगा। न्यूजीलैंड में यह समय 19 नवंबर को 00:00 NZDT रहेगा, जो 18 नवंबर के 11:00 UTC के बराबर है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (AEDT) में आधी रात 00:00 बजे गेम अनलॉक होगा, जो 18 नवंबर को 13:00 UTC का समय बनता है।
GTA VI Launch Time in India: भारत और ब्रिटेन में उपलब्धता
भारत के भीतर यह गेम स्थानीय समय के अनुसार 19 नवंबर को आधी रात यानी 00:00 IST पर अनलॉक होगा। अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार यह 18 नवंबर को 18:30 UTC होगा। ब्रिटेन (UK) में गेमर्स के लिए यह 19 नवंबर को 00:00 GMT पर शुरू होगा, जो 19 नवंबर के 00:00 UTC के समान है।
GTA VI: अमेरिका में समय सारिणी
अमेरिका (US) में स्टोर समय के मुताबिक यह गेम 19 नवंबर को 00:00 ET पर उपलब्ध होगा, जो 19 नवंबर को 05:00 UTC का वक्त है। वहीं अमेरिका में 18 नवंबर को 21:00 PT पर यह समय रहेगा। इस समय चक्र के कारण न्यूजीलैंड को अमेरिकी वेस्ट कोस्ट से लगभग 18 घंटे पहले गेम की पहुंच हासिल होगी।














