Democratic Bharat Liveसोमवार, 16 नवंबर 2026
ताज़ा खबर
हरिद्वार: गंगा घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्वभारत में 16% तक महंगी होंगी माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सेवाएं: चीन में 8.5% तक घटेंगे दामSultanpur News: राजस्व टीम पर हमले का इनामी बदमाश मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तारAQI 16 नवंबर 2026 दोपहर 12 बजे: दिल्ली में सबसे ज्यादा 232 (खराब); 8 राज्यों के 18 शहरों का हालसोमनाथ मंदिर: 12 ज्योतिर्लिंगों में पहला, प्रभास पाटन का इतिहास, बार बार पुनर्निर्माण और 1951 में नए मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाBREAKING: देव दीपावली 2026: काशी के घाटों पर सजेगा लाखों दीपों का अद्भुत नजारादेहरादून: टौंस और तमसा नदी तट पर संपन्न हुआ छठ महापर्व, उमड़े श्रद्धालुBREAKING: India GDP projected to grow at 7.2 percent in 2027
देहरादून

देहरादून: टौंस और तमसा नदी तट पर संपन्न हुआ छठ महापर्व, उमड़े श्रद्धालु

प्रकाशित

देहरादून में छठ पूजा के दौरान सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु
प्रतीकात्मक तस्वीर | फोटो: Wikimedia Commons
democraticbharatlive.com/dehradun-tons-river-chhath-concludes/

देहरादून, 16 नवंबर (डेमोक्रेटिक भारत लाइव संवाददाता)। देहरादून में लोक आस्था का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। सुबह तीन बजे से ही शहर के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान टौंस नदी और तमसा नदी के तटों पर व्रतधारियों ने सूर्यदेव की उपासना की।

इसी विषय की एक और खबर बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, सीट के लिए में पढ़ी जा सकती है।

घाटों पर उमड़ी आस्था

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुए इस पर्व के तहत शनिवार को खरना पूजन हुआ और व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत आरंभ किया। रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद सोमवार की सुबह उगते सूर्य की उपासना की गई। टपकेश्वर स्थित तमसा नदी, प्रेमनगर में टोंस नदी, मालदेवता में सौंग नदी, रिस्पना, रायपुर, हरवंशवाला और छठ पार्क ब्रह्मपुरी समेत विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ नजर आई।

पारंपरिक अनुष्ठान और उल्लास

छठी मैया के पारंपरिक गीतों, ढोल की थाप और आतिशबाजी से घाटों पर उत्सव और भक्ति का अनूठा संगम दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर दूध और जल से अर्घ्य अर्पित किया तथा परिवार की सुख-समृद्धि व संतान के सुखी जीवन की कामना की। पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद प्रसाद ग्रहण कर कठिन व्रत का पारण किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में आयोजन

राजधानी के अलावा हरिद्वार और ऋषिकेश के घाटों पर भी सूर्योपासना का यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। हरिद्वार के सप्तऋषि, भूपतवाला, सप्तसरोवर, बैरागी कैंप, दक्षदीप और बहादराबाद सहित गंगनहर के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर भी पूर्वांचल समुदाय के लोगों ने उदयगामी सूर्य को जल अर्पित किया।

देहरादून की सभी ताज़ा खबरें: देहरादून न्यूज़

स्रोत: Jagran

संबंधित विषय

वीडियो

उत्तरप्रदेश की जानता bjp के कार्यो से कितना ख़ुश देखिए पूरा वीडियो

Democratic Bharat Live

WhatsAppFacebookX