सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व माना जाता है। यह व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है और इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। दिसंबर 2026 में भी दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे, 6 दिसंबर और 21 दिसंबर को।

इस खबर में
  1. दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत
  2. दिसंबर 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत
  3. प्रदोष व्रत की पूजा विधि
  4. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

दिसंबर 2026 का पहला प्रदोष व्रत

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 6 दिसंबर 2026 को रात 12 बजकर 51 मिनट पर शुरू होगी और 7 दिसंबर को रात 2 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगी। प्रदोष काल की पूजा को देखते हुए यह व्रत 6 दिसंबर, रविवार को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 3 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

दिसंबर 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत

दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026, सोमवार को रखा जाएगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट पर शुरू होगी और 22 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। सोमवार को पड़ने की वजह से इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद पूजा स्थल की सफाई कर शिव की प्रतिमा या शिवलिंग स्थापित करें।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir New CEO: कौन हैं रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, जो बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ

सबसे पहले शिवलिंग का जल, दूध और पंचामृत से अभिषेक करें। फिर चंदन लगाकर बेलपत्र, फूल और धतूरा अर्पित करें। इसके बाद शक्कर और घी से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

पूजा के दौरान शिव मंत्रों का जाप करें और शिव चालीसा का पाठ करें। फिर प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें, घी का दीपक जलाएं और भगवान शिव की आरती करें। व्रत रखने वाले भक्त दिनभर उपवास रखते हुए शिव का स्मरण करें।

नोट: यह जानकारी धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

दिसंबर 2026 में प्रदोष व्रत कब कब है?

दिसंबर 2026 में पहला प्रदोष व्रत 6 दिसंबर, रविवार को और दूसरा 21 दिसंबर, सोमवार को रखा जाएगा।

6 दिसंबर को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

6 दिसंबर को पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 3 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा।

21 दिसंबर को पूजा का शुभ समय कब है?

21 दिसंबर को प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से शाम 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।

सोम प्रदोष व्रत किसे कहते हैं?

जब प्रदोष व्रत सोमवार को पड़ता है तो उसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाता है। 21 दिसंबर 2026 का व्रत सोमवार को है।