लाइफस्टाइल
खानपान में नमक की मात्रा कम रखने से स्वास्थ्य बेहतर होता है और कई बीमारियों का खतरा टलता
दुनिया भर की आबादी अपने खानपान में जरूरत से ज्यादा सोडियम या नमक का सेवन कर रही है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वयस्कों को प्रतिदिन दो हजार मिलीग्राम से कम सोडियम का सेवन करना चाहिए।
डब्ल्यूएचओ के दिशा निर्देशों के मुताबिक पांच ग्राम यानी लगभग एक चम्मच से कम नमक रोजाना खाना चाहिए।
ज्यादा मात्रा में सोडियम वाले आहार लेने से मुख्य रूप से रक्तचाप बढ़ता है जो सेहत के लिए हानिकारक है।
नमक का अत्यधिक सेवन हृदय रोग, मोटापा, किडनी रोग और पेट के कैंसर जैसी समस्याओं को बढ़ाता है।
उद्योगों द्वारा निर्मित और पैक किए गए खाद्य पदार्थों में सोडियम, वसा और शुगर की मात्रा बहुत अधिक होती है।
भोजन तैयार करते समय और पकाते वक्त नमक का उपयोग सीमित मात्रा में करना चाहिए।
नमक का सेवन कम करके आप अपने स्वास्थ्य को सुरक्षित रख सकते हैं और गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।