Realme जल्द ही अपनी नंबर सीरीज के अगले मिड बजट फोन की तैयारी में है। Realme 17 Pro को लेकर नई लीक सामने आई है, जिसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 200MP कैमरा की जानकारी है। यह फोन इस साल लॉन्च हुए Realme 16 Pro का अपग्रेड होगा। इसके बारे में पहले भी कई लीक आ चुकी हैं और इसके साथ Realme 17 Pro+ भी आ सकता है। ध्यान रहे कि ये जानकारी लीक पर आधारित है और कंपनी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
इस खबर में
Realme 17 Pro की संभावित बैटरी और डिस्प्ले
भारतीय टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक Realme 17 Pro में 10,000mAh की बैटरी और 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलने की बात कही गई है।
डिजाइन और चिपसेट
टिप्स्टर के अनुसार फोन के पीछे पिछले मॉडल की तरह स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल होगा, जो काफी हद तक OnePlus के डिवाइस के कैमरा मॉड्यूल जैसा दिखता है। इसमें वर्टिकल डुअल कैमरा के साथ LED फ्लैश दिया जाएगा। सामने की तरफ सेंटर अलाइंड पंच होल डिस्प्ले होगा और पैनल फ्लैट रहेगा, जिसके चारों ओर बेहद पतले बेजल दिख सकते हैं।
लीक के मुताबिक Realme 17 Pro में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Web पर I4C की सलाह, टैब बंद करना लॉग आउट नहीं है
Realme 16 Pro के फीचर्स
इस साल लॉन्च हुए Realme 16 Pro में 6.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 200MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का कैमरा मिलता है। यह फोन 8GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज के सपोर्ट के साथ आता है और इसमें 7000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Realme 17 Pro में कितनी बैटरी मिल सकती है?
लीक के मुताबिक Realme 17 Pro में 10,000mAh की बैटरी और 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलेगी।
Realme 17 Pro में कौन सा डिस्प्ले मिलेगा?
लीक के अनुसार इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा।
क्या Realme 17 Pro के फीचर्स की कंपनी ने पुष्टि की है?
नहीं, ये जानकारी टिप्स्टर की लीक पर आधारित है और कंपनी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।







